Home Latest आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप आज से, भारत का पहला मैच 19 को

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप आज से, भारत का पहला मैच 19 को

0
आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप आज से, भारत का पहला मैच 19 को

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप की आज से दक्षिण अफ्रीका में शुरूआत हो रही है। अंडर-19 विश्व कप का ये 13वां संस्करण हैं जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप में पांचवीं बार खिताब के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम की कमान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी प्रियम गर्ग के हाथों में हैं। भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ 19 जनवरी को है।

U-19 वर्ल्ड कप में कुल 48 एकदिवसीय मैच होंगे, जो 17 जनवरी से 9 फरवरी तक खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में चार ग्रुप में बांटा गया है-

 ग्रुप ए: भारत, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, जापान

ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, नाइजीरिया

 ग्रुप सी: पाकिस्तान, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड

 ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात

पांचवी बार ट्रॉफी जीतने का मौका

भारत के खिलाड़ियों पर नजर डालें तो कप्तान प्रियम गर्ग और उप कप्तान ध्रुव जुरल पर टीम को आगे बढ़ाने का दारोमदार है। भारतीय टीम में मुंबई के 17 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर सबकी नजरे रहेंगी क्योंकि हाल ही में अक्टूबर में हुए विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। इसके अलावा दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। तो गेंदबाज सुशांत सिंह, कार्तिक त्यागी और अर्थव अंकोलेकर भी पूरे रंग में हैं। कर्नाटक के स्पिन गेंदबाज शुभंग हेगड़े हैं। भारत को ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

भारत का अक तक का प्रदर्शन

अंडर 19 में भारत के प्रदर्शन पर गौर करें तो अब तक चार बार चैंपियन बन चुका है। भारत को 2000, 2008, 2012 और 2018 में आईसीसी अंडर -19 विश्व चैंपियंस की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। जिसके के कप्तान क्रमश: मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद और पृथ्वी शॉ रहे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया तीन और पाक दो बार विजेता बन चुका है।

भारत के मुकाबले

19 जनवरी: बनाम श्रीलंका

21 जनवरी: बनाम जापान

24 जनवरी: बनाम न्यूजीलैंड

27 जनवरी से टूर्नमेंट के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू होंगे, जबकि 7 फरवरी को फाइनल होगा।

भारतीय टीम

प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, तिलक वर्मा, दिव्यांष सक्सेना, यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश जोशी, शशवत रावत, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, सुशांत मिश्रा विद्याधर पाटिल, कुमार कुशाग्र।